सिरोही: 22 अप्रैल को किया जाएगा मॉक अभ्यास, जिला कलेक्टर ने कहा- आमजन पैनिक न हो
Sirohi, Sirohi | Apr 21, 2026 आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2026 के दौरान नागरिक सुरक्षा हवाई हमला (एयर रेड) ब्लैक आउट, मॉक अभ्यास का आयोजन 22 अप्रैल को सायं 7 बजे श्री विजयपताका पार्श्वनाथ महातीर्थ में किया जाएगा। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि यह एक मॉक अभ्यास है आमजन इसके संबंध में किसी प्रकार का पैनिक न हो।