नौगढ़: नौगढ़ जंगल में मिले अज्ञात शव की पहचान हुई, जांच में जुटी पुलिस
नौगढ़ क्षेत्र में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान छोटू पुत्र राममूरत कोल निवासी ग्राम बसौली, थाना चकरघट्टा के रूप में कर ली गई है।गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा था और 28 अप्रैल 2026 की सुबह अपने घर से जंगल की ओर गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है