सिरदला: पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंट के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, न्यायालय भेजा गया
Sirdala, Nawada | Jun 11, 2026 सिरदला थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नरौली गांव निवासी 57 वर्षीय कुलो राजवंशी (पुत्र स्व. बालदेव राजवंशी), 26 वर्षीय बिट्टू कुमार तथा बिक्कू राजवंशी शामिल हैं।