रॉबर्ट्सगंज: गुरमा जिला जेल सम्पर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील, जिलाधिकारी को पत्र भेजकर स्थानीय लोगों ने लगाई गुहार
सोनभद्र केचोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा जिला जेल मुख्य सम्पर्क मार्ग और मारकुंडी मीनाबाजार अत्यधिक गड्ढों में तब्दील होने के साथ ही जगह जगह अतिक्रमण,जलजमाव से आम जनमानस के लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो जा रहा है,वहीं बड़ी-छोटी वाहनों के आवागमन से आये दिन सुबह-शाम जाम से आम जनमानस त्रस्त हो गये है, जिला कारागार बंदियो वाहनों को भी जाम से जूझना पड़ रहा है