भिवानी में रात्रि के समय आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए भिवानी पुलिस ने चलाया रात्रि स्पेशल चेकिंग अभियान।*
*पिलानी रोड नाका पर 05 घंटे तक की गई विशेष नाकाबंदी एवं वाहनों की जांच।*
*चेकिंग के दौरान 27 वाहनों की जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव के 02 चालान किए गए।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रि के समय आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 03/04.10.2026 की रात्रि 12:00 बजे से सुबह 05:00 बजे तक थाना लोहारू क्षेत्र के पिलानी रोड नाका पर विशेष नाकाबंदी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक लोहारू श्री संजीव द्वारा किया गया।
रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू, पुलिस लाइन भिवानी, ट्रैफिक पुलिस सहित पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी तैनात रहे।
पुलिस टीम द्वारा नाका लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 27 वाहनों की चेकिंग की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव के 02 चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक भिवानी के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा रात्रि के समय अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।
पुलिस का उद्देश्य रात्रि के समय यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। जिला पुलिस भिवानी द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 4, 2026