गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के ANMMCH में अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की दी जानकारी
अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को आग से बचाव और राहत कार्यों की शनिवार की दोपहर 1 बजे जानकारी दी गई।