मुज़फ्फरनगर: सुजड़ू में दबिश देने गई पुलिस के साथ लोगों ने की अभद्रता, आरोप लगाया- पुलिस ने घर में की तोड़फोड़
थाना खालापार क्षेत्र में दबिश देने गई पुलिस के साथ लोगों के द्वारा अभद्रता की गई जिसको लेकर पुलिस के द्वारा वहां पर मौजूद लोगों को हल्के बल का प्रयोग करते हुए वहां से उन्हें भगा दिया गया। वहीं क्षेत्र के लोगों के द्वारा पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा घर में तोड़फोड़ की गई है। जिस पर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने किसी भी तरह की कोई भी तोड़फोड़ नहीं की।