मुज़फ्फरनगर: भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन #jansamasya
डीएम कार्यालय पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को पीएम एवं सीएम के नाम सौपा। जिसमें उन्होंने कहा कि देश के किसानों को कर्ज मुक्त करें एवं वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन ₹3000 प्रति माह की जाए, स्कूलो की मनमानी रोकी जाए।