मुज़फ्फरनगर: दक्षिणी रामपुरी में पानी की निकासी न होने के कारण सड़के बनी गन्दा तालाब, शिकायत के बाद भी स्थानीय लोग बेहाल #jansamasya
नगर पालिका क्षेत्र के दक्षिणी रामपुरी में पानी की निकासी न होने के कारण क्षेत्रवासी बेहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से घरों से निकल रहा पानी इस सड़क पर जमा हो रहा है जिससे यह सड़क पूरी तरह गंदे तालाब के रूप में तब्दील हो चुकी है। बता दें स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की मगर कोई समाधान नहीं हुआ है।