दतिया नगर: दतिया में कलेक्टर दंपत्ति ने रामनगर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दिवाली
दतिया के कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और उनकी पत्नी राधिका वानखड़े ने इस बार दीपावली का त्योहार एक अनूठे और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया। उन्होंने रामनगर कॉलोनी, दतिया में स्थित बाल प्रगति वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ दिवाली का पर्व उत्साह और संवेदना के साथ साझा किया। कलेक्टर दंपत्ति ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनके साथ दीप जलाए।