कालिदास अकादमी में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज के आतिथ्य में हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ
गुरुवार 5 बजे राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में कालिदास अकादमी परिसर में हाथ करघा एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ हुआ। अतिथियों द्वारा फीता काटकर हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया।