यहां बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे स्कूलों पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिकंजा कस दिया है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले 58 विद्यालय संचालकों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही इन विद्यालयों का संचालन तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने बिना विभागीय मान्यता के अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित करने वाले 73 मदरसों को भी नोटिस जारी किए हैं। आदेश का उल्लंघन जारी रहने पर हर दिन 10 हजार रुपये तक अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही ऐसे स्कूल बंद नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से की गई जांच में जैतपुर कलां, पिनाहट, शमसाबाद, आगरा नगर, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा और बाह समेत विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे स्कूल मिले, जिनमें कक्षाएं मान्यता के बिना चल रही थीं। इन स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पूर्व में नोटिस जारी करके
Korba, Korba | Sep 9, 2026