मंझनपुर: कौशाम्बी में दूसरी महिला पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, सफीका समेत 6 पर कसा शिकंजा, संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
बैशकांटी गांव की विमला सरोज के बाद अब एक और महिला के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। करारी पुलिस ने मंझनपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सफीका खातून समेत छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना मुन्ना है, सफीका को गैंग लीडर नहीं बनाया गया है। पुलिस अब संपत्ति कुर्क की तैयारी में है।