झांसी: वर्ल्ड पुलिस गेम्स में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर पहली बार झांसी पहुंची इमरोज खान का रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत
Jhansi, Jhansi | Jul 9, 2025 वर्ल्ड पुलिस गेम्स में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर पहली बार झांसी पहुंची इमरोज खान का बुधवार दुपहर 12:30 बजे झांसी रेलवे स्टेशन पर स्थानीय खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने स्वागत किया। झांसी की रहने वाली इमरोज सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर भिलाई में तैनात है अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में अमेरिका की महिला बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक जीता।