उचकागांव: लुहसी में गुप्त सूचना पर 156 लीटर देसी शराब बरामद, एक बाइक और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जहां 156 लीटर देसी शराब को बरामद कर लिया। वहीं एक बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लुहसी में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।