रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज के बढौली चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में मिली जीत पर मिठाई बांट कर मनाई खुशियां
राबर्ट्सगंज के बढौली चौराहे पर कांग्रेसियों ने उपचुनाव में जीत पर मिठाई बांट करके खुशियां मनाई,इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ भी मौजूद थे। इस मौके पर मौजूद एआईसीसी के सदस्य आशुतोष दूबे ने कहा कि उपचुनाव में इंडिया गठबन्धन की जीत यह दिखाती है भाजपा की नीतियों से लोग खुश नहीं है,और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है