रॉबर्ट्सगंज: बद्रीनाथ सिंह बने सोनभद्र के नए DM, चंद्र विजय सिंह को अयोध्या जिले की मिली जिम्मेदारी
शासन ने पूर्वांचल के 11 जिलाधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में सोनभद्र के डीएम का तबादला अयोध्या कर दिया गया है। शासन ने शनिवार की देर रात जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह का तबादला कर दिया। उन्हें अयोध्या का डीएम बनाया गया है। उनकी जगह बद्रीनाथ सिंह को सोनभद्र का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बद्रीनाथ सिंह वर्ष 2014 बैच के आईएएस हैं।