पट्टी: पट्टी कस्बे में ई-रिक्शा चालक पर बेलन से हमला, पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
कोतवाली क्षेत्र के कुम्हिया मोहल्ला निवासी मुन्ना पुत्र रईस ने एक दुकानदार पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गुरुवार सुबह पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुन्ना के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह नगर स्थित अर्चना हॉस्पिटल में मरीज को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान कस्बे के चौक पर सामने से बस आने के कारण वह अपना ई-रि