अशोकनगर जिले के महाना गांव में बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार महाना गांव निवासी अनिश पुत्र संतराम रजक उम्र 18 वर्ष शुक्रवार को दोपहर 1 बजे गांव में से घर जा रहा था। इसी दौरान घर पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया युवक को परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया।