बारां: बारां में निकाली गई गणगौर की शाही सवारी, आभूषणों से सजे ईसर गौर के तीन जोड़े हुए शामिल
Baran, Baran | Apr 1, 2025 बारां शहर में सोमवार रात को गणगौर पर्व पर रियासत कालीन शाही सवारी का भव्य आयोजन हुआ। शोभा यात्रा में लाखों रुपए के आभूषणों से सजे ईसर व गणगौर के तीन जोडे मुख्य आकर्षण रहे। इनकी सुरक्षा के लिए हथियारबंद पुलिस जवान तैनात रहे। शोभा यात्रा चौमुखा बाजार से शुरू हुई जो कहीं मार्गो से होकर निकली जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।।