महोबा: घटेरा में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर विधवा बच्चों संग एसपी कार्यालय पहुंची
Mahoba, Mahoba | Apr 15, 2026 विधवा माधुरी अपने मासूम बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि 10 अप्रैल को उसके पति परमेश्वरी दयाल ने दबाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव की महिला व उसके बेटे पर उकसाने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि कई दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही मौका मुआयना किया।