नौगावां सादात: शादी समारोह से निकाले जाने पर युवकों ने की फायरिंग, दो घायल, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर मेव में शादी से निकाले जाने पर युवकों ने बवाल कर दिया। आरोपी युवकों ने घर पर धावा बोल दिया। मारपीट में आरोपियों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना से जुड़े दो तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।