लखनपुर: ग्राम बैलखरिखा के पंचायत सचिव कमल साय को कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलखरिखा का भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बेलखरिखा में पदस्थ सचिव श्री कमल साय बिना कारण पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। वहीं ग्राम पंचायत में 15वां वित्त योजनान्तर्गत स्वीकृत पुराने कार्य अपूर्ण पाए गए। ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवा