रॉबर्ट्सगंज: राबर्टसगज विधानसभा क्षेत्र में सदर विधायक भूपेश चौबे ने 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। विधायक भूपेश चौबे ने डूडा विभाग की मुख्यमंत्री अल्पविकसित शहरी विकास योजना के तहत करीब 2 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से 10 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद में 5, चुर्क नगर पंचायत में 3 और डाला नगर पंचायत में 2 कार्य शामिल हैं।