बहादुरगढ़: भाजपा ने लोवा खुर्द, बराही सहित कई गांवों में की जनसभा, मोदी सरकार की 11 वर्षों की बताईं उपलब्धियां
इसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक व नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने शिरकत की। यहां पहुंचने पर उनका भाजपा नेताओं व स्थानीय लोगों ने अभिनंदन किया किया। सभा को सम्बोधित करते हुए दिनेश कौशिक ने कहा कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी और वैश्विक मंच पर सशक्त राष्ट्र की पहचान बनाई है।