विद्यापतिनगर प्रखंड में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर ‘सेवा, संकल्प और संपर्क’ अभियान के तहत शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाउपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यापतिधाम शिव मंदिर परिसर, स्टेशन क्षेत्र और आसपास की गलियों में व्यापक साफ-सफाई की।