खानपुर: मॉडल हाई स्कूल सिरोपट्टी खतुआहा को मिला अनुभवी शिक्षक का साथ, डॉ. संजय कुमार ने दिया योगदान
खानपुर, समस्तीपुर। शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के तहत +2 उच्च विद्यालय हांसोपुर के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. संजय कुमार ने मॉडल हाई स्कूल सिरोपट्टी खतुआहा में अपना योगदान दिया। उनके आगमन से विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।