बासोदा: जन्मोत्सव की धूम, बजरंगबली के जयकारों से गूँजे देवालय
गंजबासौदा नगर में आज संकटमोचन हनुमान का जन्मोत्सव अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया। नगर के तिरंगा चौक स्थित गंज हनुमान मंदिर, हनुमान चौक, सावरकर चौक और बूढ़ापुरा हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। भक्तों ने पवनसुत का मनमोहक श्रृंगार कर उन्हें सिंदूर का चोला, लंगोट और