बाढ़: बाढ़ के सीढ़ी घाट पर नहाते समय युवक गंगा नदी में डूबा, खुशी का माहौल मातम में बदला, तलाश जारी
Barh, Patna | May 17, 2026 बाढ़ के सीढ़ीघाट में नहाने के क्रम में एक युवक गंगा नदी में डूब गया। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी बाढ़ एवं डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचे एवं खोजबीन में जुट गए। अंचलाधिकारी ने रविवार लगभग 10 बजे बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत अपने टीम के साथ यहां पहुंचे हैं, NDRF की टीम को भी सूचना दी गई है और तलाश की जा रही है।