मुंगावली: मुंगावली थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई किशोरी , पुलिस ने मामला दर्ज कर की तलाश शुरू
मुंगावली थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है, 42 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को शाम लगभग 5:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि किशोरी घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है ।