चाईबासा: त्रिशानु राय की पहल रंग लाई, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू*
प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। चाईबासा के प्रतिष्ठित संत जेवियर्स बालिका विद्यालय तक सुगम पहुंच मार्ग निर्माण की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला योजना पदाधिकारी द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग को तकनीकी स्वीकृति हेतु प्राक्कलन तैयार करने को कहा है।