पटना ग्रामीण: बिहार क्लाइमेट फाइनेंस समिट का आयोजन होटल ताज सिटी सेंटर में, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में बिहार क्लाइमेट फाइनेंस समिट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे समिट के द्वितीय सत्र में बिहार में जलवायु वित्त जुटाने में निजी वित्तीय संस्थानों और कॉरपोरेट क्षेत्र की भूमिका विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया।