पटना ग्रामीण: लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सांसद पप्पू यादव को धमकी दिए जाने के मामले में सरकार को संज्ञान लेना चाहिए: जीतन राम मांझी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी जाने के बाद बिहार की राजनीति तेज हो गई है। सोमवार की शाम 5:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।