पटना ग्रामीण: धनतेरस पर पटना के व्यस्ततम स्थानों पर पुलिस बल की रहेगी तैनाती: एसएसपी
मंगलवार को धनतेरस है और धनतेरस को लेकर प्रशासन की तरफ से खास तैयारी की जा रही है। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे पटना एसएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि धनतेरस के मौके पर पटना के सभी व्यस्ततम जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके साथ हीं सीनियर ऑफिसर्स भी मौजूद रहेंगे।