पटना ग्रामीण: बाकरगंज में आभूषण थोक विक्रेता और मिठाई दुकान मालिक की गोली मारकर हत्या
बाकरगंज इलाके में रविवार देर रात 11:15 में एक आभूषण के थोक विक्रेता अवधेश अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक का मिठाई का भी दुकान है।अवधेश अग्रवाल अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी। घटनास्थल पर मिले सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को देखा गया है।