बज्जू: बज्जू पुलिस ने अवैध देसी कट्टा व कारतूस सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, एक पिस्टल व कारतूस बरामद
Bajju, Bikaner | May 16, 2026 बज्जू पुलिस ने अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक देशी कट्टा (पिस्तौल) और कारतूस सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलवीरसिंह के रूप में हुई है, जो चक 1 सीडी छीला कश्मीर, पुलिस थाना रणजीतपुरा का निवासी है। बज्जू पुलिस थानाधिकारी जगदीश पांडर ने बताया कि यह कार्रवाई 7 मई को हुई एक पिछली गिरफ्तारी से जुड़ी है।