दमोह: कोतवाली थाना परिसर में 3 पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद
Damoh, Damoh | Dec 31, 2024 दमोह शहर के कोतवाली थाना परिसर में आज मंगलवार दोपहर 3 बजे सेवानिवृत हुए 3 अधिकारियों के बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने पुलिस अधिकारियों का सेवानिवृत्त के अवसर पर विदाई समारोह में शामिल होकर उन्हें साल श्रीफल व स्मृतिचिन्ह भेंट करते हुए उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।