चाचौड़ा: गेहूं खेड़ी गांव के पठार पर मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारी
Chachaura, Guna | Apr 29, 2026 चाचौड़ा थाना क्षेत्र में गेहूं खेड़ी गांव के पठार पर 29 अप्रैल की सुबह मृतक युवक मनोज मीना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। परिजनों ने कहा, 28 अप्रैल को मृतक मनोज लापता था, खोजबीन कर रहे थे। सुबह शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस से जांच और कार्यवाही की मांग की है।