गुरुवार को करीब 11 बजे भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मुलाकात देखने को मिली। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने मध्यप्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री संपत्तिया उइके के आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।