चरखारी: चरखारी के एसडीएम ने बम्हौरी कलां समिति में खाद वितरण का किया निरीक्षण
चरखारी SDM अवनीश कुमार तिवारी ने बम्हौरीकलां सहकारी समिति में खाद वितरण का औचक निरीक्षण किया। SDM ने कालाबाजारी रोकने के लिए खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री और आधार कार्ड से मिलान कर खाद वितरण के निर्देश दिए। मौके पर किसानों ने बताया कि अभी सिर्फ सदस्यों को खाद दी जा रही है, जिस पर SDM ने सचिव लालूराम को अन्य किसानों को भी अनुपात में खाद देने के निर्देश दिए।