कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 19 साल के छात्र ने किया सुसाइड, बांदा से पिता पहुंचे तो शव फांसी पर लटकता मिला
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 19 साल के BCG टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को फोन नहीं उठा तो देर रात पर रूम पहुंचे दरवाजा न खुलने पर प्रिंसिपल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो हॉस्टल के पंखे पर छात्र का शव लटकता हुआ मिला। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे मृतक छात्र के अन्य परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे