पटना ग्रामीण: दुबई से आए व्यक्ति का पटना जंक्शन से ताज होटल जाते समय ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने 10 मिनट में किया बरामद
दुबई से पटना पहुंचे एक व्यक्ति का बैग पटना जंक्शन से ताज होटल जाने के दौरान ऑटो में छूट गया। जिसके बाद उस व्यक्ति ने इसकी जानकारी तुरंत कोतवाली थाने में दी। मामले की सूचना मिलते ही महज 10 मिनट के अंदर पुलिस ने ऑटो से बैग बरामद कर उस व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया। मामले की जानकारी शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे खुद उस व्यक्ति ने दी है जिसका बैग ऑटो में छूट गया था।