भोरे: भोरे थाना में तैनात दारोगा की ड्यूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने से हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया गोपालगंज
भोरे थाना में तैनात दारोगा राजेश कुमार यादव की मौत हृदय गति रुकने से हो गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने पर पुलिस कर्मियों ने रेफरल अस्पताल भोरे में पहुंचाए। जहां चिकत्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद थाना परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया गया।