भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से शराब सेवन के आरोप में पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में भेजे गए सभी
भोरे थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से पुलिस ने शराब सिवान के आरोप में 9 लोगों को पकड़ लिया। मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। पहली कार्रवाई रामनगर गांव के समीप की गई जहां शराब के नशे में फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के दो तथा रामनगर के दो को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई सिसई में की गई जहां धराहरा गांव के तीन गिरफ्तार हुए।