चंदिया: चंदिया तहसील में 3 अक्टूबर को लगेगा सेवा सेतु शिविर, आमजन की समस्याओं का होगा मौके पर निराकरण
चंदिया स्थित टाउन हाल में आयोजित होने वाले शिविर में संबंधित राजस्व अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण अपनी समस्याओं और योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। कलेक्टर राखी सहाय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं शिविर का आयोजन किया जायेगा ।