गोपालगंज: मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहर के सर्किट हाउस से थाना चौक तक बैरिकेटिंग की जा रही है, एसपी ने दी जानकारी
चार जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। इस दौरान शहर के सर्किट हाउस से लेकर थाना चौक तक सड़क के दोनों किनारे प्रशासन की तरफ से बैरिकेटिंग कराई जा रही है। इसकी जानकारी एसपी अवधेश दीक्षित ने दी।