सोनाहातु: सोनाहातु-जाडेया मुख्य सड़क पर जल जमाव, विधायक अमित महतो ने गांव पहुंचकर लोगों की परेशानी देखी
सोनाहातु प्रखंड के जामुदाग -एडरमहातू - जाड़ेया-सिल्ली मुख्य सड़क में अत्यधिक जल जमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मुख्य मार्ग में घुटना भर पानी रहने सेसाइकिल ,बाइक,कार एवं अन्य चारपहिया वाहनों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। मुख्य सड़क पर ही मिडिल स्कूल है।स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने मेंकाफी परेशानी हो रही है।