सोनाहातु: मध्य विद्यालय चौकाहातू में मजदूरों का कब्जा, ग्रामीणों ने की शिकायत
सोनाहातू प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौकाहातू के तीन कमरों में 3 साल से बाहर से आये मजदूरों ने जबरन कब्जा जमा रखा है। स्कूल में 1 से 8 तक 170 बच्चे नामांकित है।वर्तमान में 4 कमरे में क्लास संचालित होती है। कंप्यूटर लैब के लिए स्कूल में दो कमरे की आवश्यकता है। कमरे के अभाव में लैब निर्माण लंबित है।