सोनाहातु: सोनाहातु प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता हुई संपन्न
सोनाहातू थाना मैदान प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार शाम 4 बजे को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रखंड के 19 विद्यालय की टीम हिस्सा लिया।अंडर 17 बालक वर्ग में विजेता राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल लादुपडीह की टीम रही। अंडर 17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की टीम विजयी रही। विजेता टीम को पुरस्कार दिया गया।