सोनाहातु: सोनाहातू प्रखंड कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश प्रदर्शन
हेमंत सरकार के खिलाफ मंडल भाजपा ने मंगलवार 2 बजे प्रदेशव्यापी प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला। सोनाहातू प्रखंड कार्यालय के प्रदर्शन में बारेंदा मंडल के कार्यकर्ता ओर सोनाहातू मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।